नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याेमी ने अपनी किफायती रेडमी सीरीज को अपडेट करते हुए रेडमी 5ए (2 जीबी वाला वेरिएंट) 5,999 रुपये में भारतीय बाजार में लांच किया। कंपनी इस स्मार्टफोन पर शुरुआती 50 लाख ग्राहकों को 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट देगी, जो इसका 2जीबी रैम/16 जीबी रोम वाला वेरिएंट चुनेंगे, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 4,999 रुपये हो जाती है। इस स्मार्टफोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम वाला वेरिएंट 6,999 रुपये में उपलब्ध है। श्याओमी रेडमी 5ए में क्वैड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट है और इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी लगी है। रेडमी 5ए बेहद लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी 4ए का उत्तराधिकारी है और इसमें 8 दिनों का स्टैंडबाई टाइम है। रेडमी 5ए में 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है।
इसमें एक अलग से माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है, जिसमें मेमोरी कार्ड लगाकर इसकी मेमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक ड्यूअल सिम फोन है, जो 4जी वीओएलटीई नेटवर्क पर काम करने में सक्षम है। इसमें 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा एफ/2.2 अपरचर के साथ है, तथा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) तकनीक से लैस है और साथ में फ्लैश भी दिया गया है। जबकि अगला कैमरा पांच मेगापिक्सल का है। यह डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड रंगों में उपलब्ध होगा।


Download Android App
Download iOS App



