पाकिस्तान के पेशावर में एग्रीकल्चर डायरेक्टोरेट पर शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 4 लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित एग्रीकल्चर डायरेक्टोरेट पर शुक्रवार सुबह 3 आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए हमला कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है। पेशावर प्रशासन ने शहर में आपातकाल की घोषणा कर दी है और यूनिवर्सिटी की तरफ आने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। अधिकारियो के अनुसार हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, मौके पर पुलिस और सेना पहुंच गई है। एक हमलावार को मार गिराया गया है।वही, घायलों को खैबर टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आतंकी छिपे हैं वहां हॉस्टल भी बना हुआ है जिसमें 100 से ज्यादा छात्र रहते हैं। खबरों की माने तो सुरक्षाबल अभी हमलावरों की संख्या को लेकर आश्वस्त नहीं है और ये 3 से ज्यादा भी हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App


