रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड शनिवार को राजसमंद के नाथद्वारा शहर के प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर से राजस्थान में 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी अंबानी परिवार के कुल देवता श्रीनाथजी को सेवाएं समर्पित करेंगे। कंपनी इसके बाद अपना वाणिज्यिक संचालन शुरू करेगी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘5जी सेवाओं की शुरुआत से राजस्थान में लोगों का जीवन बदल जाएगा। यह उन्हें वैश्विक नागरिकों के समान प्रौद्योगिकी की समझ रखने वाला बना देगा।’’
नाथद्वारा मंदिर के महंत विशाल बाबा ने कहा, ‘‘हम 5जी सेवाओं की शुरुआत का स्वागत करते हैं। यह श्रीजी के लिए 5जी है।’’
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पिछले महीने मंदिर में दर्शन किये थे और मंदिर से राज्य में सेवाएं शुरू करने का वादा किया था।


Download Android App
Download iOS App



