5जी के लिए रेडिसिस का अधिग्रहण करेगी रिलायंस

Summary :

इसका मकसद जियो को भविष्य में 5 जी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी सुविधाओं के लिए तैयार करना है। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की दूरसंचार समाधान कंपनी रेडिसिस के अधिग्रहण के लिए एक समझौता किया है। इसका मकसद जियो को भविष्य में 5 जी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी सुविधाओं के लिए तैयार करना है। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी का यह सौदा पूरी तरह नकद होगा।

यह सौदा करीब 7.4 करोड़ डॉलर में होने की संभावना है। रेडिसिस खुला दूरसंचार समाधान प्रदान करने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में से एक है। रिलायंस ने इसे खरीदने के लिए एक प्रतिबद्ध समझौता किया है। इसके लिए वह कंपनी को 1.72 डॉलर प्रति शेयर का नकद भुगतान करेगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team