रिजर्व बैंक ने मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पद के लिए पात्र उम्मीदवारों से फिर से आवेदन मंगाया है। यह दूसरा मौका है जब केंद्रीय बैंक ने इस साल मई में जारी मूल नियुक्ति नोटिस में संशोधन किया है। रिजर्व बैंक के ताजार सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, उक्त पद के लिये पात्रता मानदंड में संशोधन के मद्देनजर अब आवेदनकर्ताओं से ताजा आवेदन स्वीकार करने निर्णय किया गया है जिन्होंने 15 मई 2017 को जारी आवेदन संख्या 6 एंड 6ए: 2016-17 के अंतर्गत पूर्व में आवेदन किये थे। इसके अनुसार अब सीएफओ पद के लिये आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2017 होगी।
सीएफओ का रैंक कार्यकारी निदेशक स्तर का होगा। उनकी केंद्रीय बैंक के विथीय सूचना के बारे में समय पर प्रस्तुति और उसकी रिपोटि’ग करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही मुख्य विथ अधिकारी बैंक की लेखा नीति भी तैयार करेंगे और आंतरिक खातों का रख-रखाव करेंगे। अबतक केंद्रीय बैंक में विथीय कामकाज को देखने के लिये कोई अलग से अधिकारी नहीं था और यह काम आंतरिक रूप से देखा जाता था। गवर्नर उर्जित पटेल ने संगठन में बदलाव लाया है और यह उसी का हिस्सा है।


Download Android App
Download iOS App



