SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरफ से ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। बैंक ने MCLR की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 15 अगस्त 2024 से लागू होगी। MCLR में बढ़ोतरी किए जाने का मतलब है कि अब ग्राहकों को मिलने वाला लोन महंगा हो जाएगा।
बढ़ जाएगी अब आपकी EMI
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। SBI ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में इजाफा किया है. नई दरें 15 अगस्त 2024 से प्रभावी हो जाएंगी। SBI के ग्राहकों की EMI इस इजाफे के साथ बढ़ सकती है। SBI ने MCLR रेट को 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी बढ़ाया है।
SBI की MCLR दरें
SBI का ओवरनाइट MCLR 0.10 फीसदी बढ़ाकर 8.20 फीसदी कर दिया गया है। महीने भर के MCLR को 10 बेसिस् प्वाइंट्स बढ़ाकर 8.45 फीसदी कर दिया गया है। 3 महीने के MCLR में भी 0.10 फीसदी इजाफा करते हुए उसे 8.40 फीसदी से 8.50 फीसदी कर दिया गया है। 6 महीने का एमसीएलआर 8.75 फीसदी से 0.10 फीसदी बढ़ाकर 8.85 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह 10 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ोतरी के साथ एक साल के MCLR को 8.95 फीसदी, 2 साल के लिए 9.05 फीसदी और 3 साल के लिए एमसीएलआर 9.10 फीसदी कर दिया गया है।
RBI ने नहीं बदला रेपो रेट लेकिन SBI ने महंगा कर दिया लोन
हाल ही में RBI की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें नौवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया गया। RBI की ओर से रेपो रेट को लगातार नौवीं बार 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने के बाद एसबीआई ने ब्याज दर में बढ़ोतरी की है।


Download Android App
Download iOS App



