सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है। एसबीआई ने सोमवार को कहा कि यह कटौती सभी एक साल के उत्पादों के लिए होगी। कटौती मंगलवार से लागू होगी। चालू वित्त वर्ष में एसबीआई ने एमसीएलआर में लगातार आठवीं बार कटौती की है।
एसबीआई ने बयान में कहा, “कोष की घटती लागत का लाभ ग्राहकों को देने के लिए हमें एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है।” अब नई एक साल की कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर 7.90 प्रतिशत होगी। अभी यह आठ प्रतिशत है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों को 5.15 प्र्रतिशत पर कायम रखा था।


Download Android App
Download iOS App



