लगातार आठ कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद उच्चस्तर पर निवेशकों द्वारा मुनाफा काटने से मंगलवार को शेयर बाजार सतर्क रुख के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स नकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद 12.17 अंक या 0.03 प्रतिशत के लाभ के साथ 40,605.97 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 4.40 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,935.35 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत की बढ़त में था। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाइटन, आईटीसी, कोटक बैंक और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 84.31 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,593.80 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 16.75 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,930.95 अंक रहा था।


Download Android App
Download iOS App



