मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस कोरोना वायरस संक्रमित होने और फिर स्वस्थ होने के बाद चुनावी रैली की। ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दो सप्ताह से भी कम समय में चुनाव अभियान में वापसी की है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में रैली के दौरान राष्ट्रपति के हजारों समर्थक एकत्रित हुये। ट्रंप की प्रांत में अगली चार चुनावी रैलियों में से यह पहली रैली थी।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने में तीन सप्ताह ही रह गये हैं और ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को बिडेन ने ओहियो में भाषण दिया। ट्रंप के डॉक्टर ने रविवार को कहा कि अब राष्ट्रपति से अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं है। डॅक्टर ने सोमवार को खुलासा किया कि राष्ट्रपति की हाल की सभी रिपोर्टें निगेटिव आई हैं।


Download Android App
Download iOS App



