बॉम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के रुख के साथ खुला। खुदरा मुद्रास्फीति में जोरदार वृद्धि से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 50.26 अंक या 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 41,809.43 अंक पर था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 13.80 अंक या 0.11 प्रतिशत के नुकसान से 12,315.75 अंक पर आ गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी के शेयर 0.63 प्रतिशत तक के नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस और एशिया पेंट्स के शेयर 1.04 प्रतिशत तक के लाभ में थे।


Download Android App
Download iOS App



