वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती कारोबार में 101.60 अंक या 0.26 प्रतिशत के नुकसान से 38,255.58 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25.80 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 11,308.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।
डीजल के दाम में राहत, पेट्रोल के रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए आज की कीमत
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत के नुकसान में चल रहा था। बजाज ऑटो, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, मारुति, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन और सन फार्मा के शेयर लाभ में थे।


Download Android App
Download iOS App



