शुरुआती कारोबार में Sensex 200 अंक गिरा और Nifty 11,900 से नीचे आया

Summary :

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक गिरावट हुई और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी जैसे शेयरों में खासतौर से बिकवाली देखने को मिली।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई इंडेक्स 214.94 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,410.57 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 77.05 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 11,857.45 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एनटीपीसी, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। 
दूसरी ओर टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो में तेजी देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 31.71 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 40,625.51 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 3.55 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 11,934.50 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 832.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

चीन ने के बार फिर से भारत के लिए उगला जहर, कहा- लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाना अवैध

Desk Team