मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने के बाद प्रमुख संवेदी सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गई। सेंसेक्स और निफ्टी सत्र के शुरुआती घंटे के दौरान लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 9.49 बजे सेंसेक्स 18.20 अंकों की कमजोरी के साथ 37,086.08 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 3.85 अंक फिसलकर 10,978.95 पर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इससे पहले सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 37,175.86 पर खुला और 37,244.34 तक उछला, लेकिन कारोबारी रुझान कमजोर होने के कारण सेंसेक्स जल्द ही फिसलकर 37,029.52 तक आ गया।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,104.28 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 10,986.80 पर खुलने के बाद 11,023.85 तक उछला, लेकिन बाद में फिसलकर 10,961.95 पर आ गया जबकि निफ्टी पिछले सत्र में 10,982.80 पर बंद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



