Sensex Today live: शेयर बाजार में आज मामूली तेजी, सेंसेक्स 93 अंक चढ़ा

Summary :

sensex today live : शेयर बाजार में आज यानी 28 नवंबर को मामूली तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 93 अंक बढ़कर 66,063 पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त रही, यह 19,844 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। अडाणी ग्रुप के सभी शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है। अडाणी गैस के शेयर में 17% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में भी 7%…

sensex today live

sensex today live : शेयर बाजार में आज यानी 28 नवंबर को मामूली तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 93 अंक बढ़कर 66,063 पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त रही, यह 19,844 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। अडाणी ग्रुप के सभी शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है। अडाणी गैस के शेयर में 17% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में भी 7% से ज्यादा की बढ़त है।sensex today live

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 24 नवंबर को शेयर बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 65,970 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 7 अंक की गिरावट रही, यह 19,794 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी और 20 में गिरावट देखने को मिली थी।

कच्चे तेल पर दबाव बना हुआ है

कच्चे तेल पर दबाव बना हुआ है। इसका भाव 80 डॉलर के करीब दिख रहा है। वहीं डॉलर की कमजोरी से सोना 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। COMEX पर इसका भाव 2015 डॉलर के पार दिख रहा है। नवंबर में अब तक इसके भाव 1.50% चढ़े हैं। डॉलर में गिरावट से सोने को सपोर्ट मिला है। डॉलर इंडेक्स104 के नीचे कायम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team