चौतरफा लिवाली का रूख रहने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक चढ़ गया और फिर से 58,000 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 723.55 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 58,000.49 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह एनएसई निफ्टी 217.45 अंक या 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 17,327.60 पर आ गया। सेंसेक्स में मारुति को छोड़कर बाकी कंपनियों के शेयर मध्यम से अच्छे लाभ में रहे। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 6,266.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
आखिरकार टाटा के पास पहुंचा ‘महाराजा’ का स्वामित्व, अब एयरलाइन में बड़े बदलाव करेगा समूह
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.74 डॉलर प्रति बैरल हो गया।


Download Android App
Download iOS App



