Share market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,500 से नीचे

Summary :

एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक गिर गया।

एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक गिर गया।इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 607.32 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 48,175.04 पर था।
इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 152.45 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,478.65 पर पहुंच गया।सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टाइटन में हुई। इसके अलावा एसबीआई, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।दूसरी ओर एमएंडएम, बजाज ऑटो, मारुति, एचयूएल, इंडसइंड बैंक और नेस्ले इंडिया मुनाफे में थे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 983.58 अंक या 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,782.36 पर और निफ्टी 263.80 अंक या 1.77 प्रतिशत गिरकर 14,631.10 पर बंद हुआ था।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 3,465.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Desk Team