Share Market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 55 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,860 के पार

Summary :

विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 55 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा था।

विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 55 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 55.46 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 52,935.46 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 24.05 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 15,858.40 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक 0.69 प्रतिशत की बढ़त अल्ट्राटेक सीमेंट में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, मारुति, टाटा स्टील, टाइटन, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एमएंडएम, एलएंडटी, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, टीसीएस, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 395.33 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 52,880 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 112.15 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 15,834.35 पर पहुंच गया था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 338.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 77.41 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Desk Team