Share Market : 160 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में 45 अंकों की तेजी

Summary :

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच आरआईएल, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 160 अंक चढ़ा। इस दौरान बीएसई सूचकांक 159.56 अंक की बढ़त के साथ 53,067.49 पर कारोबार कर रहा था। 
एनएसई निफ्टी भी 45.4 अंक बढ़कर 15,797.45 पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों सूचकांक इस बढ़त को बनाए रखने में विफल रहे और सुबह के कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। 

GST collection: जून में 56% उछला जीएसटी संग्रह, मार्च 2022 के बाद से लगातार चौथा महीना है जब कलेक्शन इतना अधिक

दूसरी ओर टाटा स्टील, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और शंघाई के बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहे थे, जबकि सोल और हांगकांग में गिरावट आई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। 

Desk Team