अगले हफ्ते इस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE – BSE पर खरीद या बेच नहीं पाएंगे शेयर

Summary :

Share Market: 11 अप्रैल (गुरुवार) को घरेलू शेयर बाजार इद की वजह बंद रहा था। अब अगले हफ्ते भी शनिवार और रविवार के अलावा शेयर बाजार की एक और छुट्टी रहेगी। जानिए क्यों रहेगी छुट्टी। Highlights 11 अप्रैल को बंद था शेयर बाजार 17 अप्रैल को रहेगी छुट्टी NSE और BSE में नहीं होगा निवेश शेयर बाजार बंद शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। अगले हफ्ते बाजार में सामान्य तौर पर 5 की जगह 4 दिन ही ट्रेडिंग होनी है। इस हफ्ते भी बाजार में 5 की जगह 4 दिन ही ट्रेडिंग हुई…

Share Market

Share Market: 11 अप्रैल (गुरुवार) को घरेलू शेयर बाजार इद की वजह बंद रहा था। अब अगले हफ्ते भी शनिवार और रविवार के अलावा शेयर बाजार की एक और छुट्टी रहेगी। जानिए क्यों रहेगी छुट्टी।

Highlights

  • 11 अप्रैल को बंद था शेयर बाजार
  • 17 अप्रैल को रहेगी छुट्टी
  • NSE और BSE में नहीं होगा निवेश

शेयर बाजार बंद

शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। अगले हफ्ते बाजार में सामान्य तौर पर 5 की जगह 4 दिन ही ट्रेडिंग होनी है। इस हफ्ते भी बाजार में 5 की जगह 4 दिन ही ट्रेडिंग हुई थी। दरअसल, इस हफ्ते ईद-उल-फितर के मौके पर 11 अप्रैल (गुरुवार) को घरेलू शेयर बाजार बंद था। अब जानिए कि अगले हफ्ते शनिवार और रविवार के अलावा किस दिन शेयर बाजार बंद होगा, जिसकी वजह से आप इस दिन एक भी शेयर खरीद या बेच नहीं पाएंगे।

इस तारीख को बाजार बंद

अगले हफ्ते 17 अप्रैल 2024 यानी बुधवार को शेयर बाजार बंद है। बता दें, 17 तारीख को राम नवमी (Ram Navami) की वजह से बाजार बंद है। इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कोई कारोबार नहीं होगा। दोनों एक्सचेंज यानी NSE और BSE की वेबसाइट पर छुट्टी के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई है। एक्सचेंजों की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अप्रैल में शेयर बाजार में दो दिन (11 अप्रैल, 17 अप्रैल) इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट में सभी तरह की ट्रेडिंग गतिविधियां बंद होंगी।

कमोडिटी मार्केट भी बंद

एक्सचेंजों पर यह भी जानकारी दी गई है कि 17 अप्रैल को करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में भी कोई कामकाज नहीं होगा। साल 2024 में स्टॉक मार्केट में छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 17 अप्रैल को कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में सुबह की ट्रेडिंग यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की ट्रेडिंग बंद होगी। लेकिन, MCX पर शाम के सेशन के लिए ट्रेडिंग खुली रहेगी। शाम को 5 बजे से सुबह 9 बजे तक के सेशन के लिए कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में ट्रेडिंग चालू रहेगा।

इस साल इन दिनों बंद रहेगा बाजार

2024 में साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा अप्रैल के बाद कुल 8 दिन घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे। मई, जून, जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में 1-1 दिन के लिए शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा नवंबर महीने में 2 दिन के लिए बाजार बंद होगा। जबकि, दिसंबर महीने में 1 दिन के लिए बाजार बंद होगा।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan