Share Market Today 1 August: लाल निशान पर भारतीय शेयर बाजार, एशिया बाजार में भी गिरावट

Summary :

Share Market Today 1 August: भारत पर अमेरिकी टैरिफ लगाने को लेकर आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 195 अंक और 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,990 और निफ्टी 68 अंक और 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,699 पर रहा। भारतीय बाजार के साथ ही अमेरिकी की ओर से लगाए गए टैरिफ के कारण वैश्विक बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। फार्मा इंडेक्स में गिरावट भारतीय बाजार में गिरावट के साथ ही फार्मा सेक्टर के शेयर गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा…

Share Market Today 1 August: भारत पर अमेरिकी टैरिफ लगाने को लेकर आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 195 अंक और 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,990 और निफ्टी 68 अंक और 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,699 पर रहा। भारतीय बाजार के साथ ही अमेरिकी की ओर से लगाए गए टैरिफ के कारण वैश्विक बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है।

फार्मा इंडेक्स में गिरावट

भारतीय बाजार में गिरावट के साथ ही फार्मा सेक्टर के शेयर गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया है। साथ ही ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में रहे।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही सेंसेक्स में HUL, Asian Paints, Kotak Mahindra Bank, ITC, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, UltraTech Cement और ICICI Bank Top गेनर्स थे। Sun Pharma, M&M, Tata Steel, Tata Motors, Power Grid, Infosys, Tech Mahindra और Maruti Suzuki top लूजर्स रहे।

Midcap Smallcap में गिरावट

मिडकैप और स्मॉलकैप भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 343 अंक और 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.056 पर रहा और Nifty Smallcap 100 इंडेक्स 109 अंक और 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.856 पर रहा।

Share Market Today 1 August
Share Market Today 1 August

एशिया बाजारों में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के साथ ही एशिया के बाजारों में भी लाल निशान में कारोबार जारी है। टोक्यो, शंघाई, जकार्ता, सोल और बैंकॉक सभी लाल निशान में रहे। बता दें कि खबर लिखते समय तक जापान के निक्केई में 225 और 0.23 प्रतिशत की गिरावट रही। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और ताइवान का भारित सूचकांक भी लाल निशान पर रहा।

PNB Housing Finance Ltd

PNB Housing कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 15.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी का शेयर 829.95 रुपये तक पहुंच गया है।

Suzlon Energy Ltd
Suzlon Energy Ltd

Suzlon Energy Ltd

Suzlon के कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 4.76 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और कंपनी का शेयर 64.53 रुपये तक पहुंच गया है।

Sun Pharmaceutical Industries Ltd

Sun Pharmaceutical कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक गिरावट दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 3.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी का शेयर 1,646 रुपये तक पहुंच गया है।

Coal India Ltd

Coal कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक गिरावट दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 0.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी का शेयर 375.10 रुपये तक पहुंच गया है।

Adani Enterprises Ltd
Adani Enterprises Ltd

Adani Enterprises Ltd

Adani कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक गिरावट दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 0.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी का शेयर 2,425.50 रुपये तक पहुंच गया है।

JSW Energy Ltd
JSW Energy Ltd

JSW Energy Ltd

JSW कंपनी के शेयर में शेयर में खबर लिखते समय तक उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 0.74 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और कंपनी का शेयर 518.85 रुपये तक पहुंच गया है।

 

ALSO READ: Gold Rate Today 1 August: सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में आज का भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।