Trump Tariff: 7 दिनों तक टाला भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ, जानें कब होगा लागू

Summary :

Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर आज से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी लेकिन ट्रंप एक बार फिर बैकफुट पर आ गए है। दरअसल ट्रंप ने अब भारत पर लगाए गए टैरिफ की तारीख को टाल दिया है अब 7 अगस्त से भारत पर अमेरिका 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना वसूलेगा। भारत की प्रतिक्रिया ट्रम्प ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दी थी। इस दौरान भारत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई थी और स्पष्ट रूप से कहा था कि वह अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। कई देशों पर…

Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर आज से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी लेकिन ट्रंप एक बार फिर बैकफुट पर आ गए है। दरअसल ट्रंप ने अब भारत पर लगाए गए टैरिफ की तारीख को टाल दिया है अब 7 अगस्त से भारत पर अमेरिका 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना वसूलेगा।

भारत की प्रतिक्रिया

ट्रम्प ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दी थी। इस दौरान भारत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई थी और स्पष्ट रूप से कहा था कि वह अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

कई देशों पर लागू टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित 92 देशों को नई टैरिफ सूची में शामिल किया है। ये 7 अगस्त से लागू होगा। बता दें कि भारत में 25 फीसदी और पाकिस्तान में 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। दक्षिण एशिया में पहले 29 फीसदी टैरिफ लगाया गया था, लेकिन अब कम करके 19 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात में 41 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है।

Trump Tariff
Trump Tariff

Trump Tariff

पहले यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होने थे, लेकिन ट्रंप ने इस निर्णय को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। बता दें कि पारस्परिक टैरिफ दरों में और संशोधन’ नामक एक कार्यकारी आदेश में राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया भर के लगभग 70 देशों के लिए टैरिफ दरों की घोषणा की थी। भारत इनमें से एक प्रमुख देश है।

ALSO READ: India US Trade: आज से लागू होगा अमेरिका का टैरिफ, जानें किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।