India US Trade: आज से लागू होगा अमेरिका का टैरिफ, जानें किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर

Summary :

India US Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत पर 1 अगस्त से 25% का टैरिफ लागू करने की घोषणा की है। अब अमेरिका भारत से टैरिफ की वसूली करेगा, जिसका असर कई क्षेत्रों में भारत के निर्यात पर पड़ेगा। बता दें कि इस टैरिफ के पीछे मुख्य कारण भारत का रूस के साथ ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में व्यापार बताया जा रहा है। भारत लंबे समय से रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है, जबकि अमेरिका और यूरोपीय देश रूस पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं। Trump Tariff ट्रम्प ने भारत पर लगाए गए टैरिफ…

India US Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत पर 1 अगस्त से 25% का टैरिफ लागू करने की घोषणा की है। अब अमेरिका भारत से टैरिफ की वसूली करेगा, जिसका असर कई क्षेत्रों में भारत के निर्यात पर पड़ेगा। बता दें कि इस टैरिफ के पीछे मुख्य कारण भारत का रूस के साथ ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में व्यापार बताया जा रहा है। भारत लंबे समय से रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है, जबकि अमेरिका और यूरोपीय देश रूस पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं।

Trump Tariff

ट्रम्प ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को सही बताते हुए भारत पर व्यापार बाधाएं बनाए रखने और रूस के साथ अपने सैन्य और ऊर्जा संबंधों को जारी रखने का आरोप लगाया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ़ और जुर्माना देना होगा।

India US Trade
India US Trade

भारत को बताया दोस्त

भारत पर टैरिफ लगाने के साथ ही ट्रंप ने बताया कि भारत हमारा दोस्त तो है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भारत के साथ कम व्यापार किया है क्योंकि भारत ने टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं। इस दौरान अमेरिकी व्यापार घाटे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत रूसी हथियारों और ऊर्जा आपूर्ति का लगातार व्यापार करता रहा है। भारत ने हमेशा अपनी ज़्यादातर सैन्य आपूर्ति रूस से खरीदी है और चीन के साथ रूसी ऊर्जा का सबसे बड़ा खरीदार है।

किन सेक्टर पर पड़ेगा असर

भारत में टैरिफ लगाने के इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, चमड़े के सामान, इंजीनियरिंग सामान, समुद्री खाद्य और रसायन जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं भारत से स्मार्टफोन निर्यात पर 25 प्रतिशत टैरिफ अभी लागू नहीं होगा। इन्हें वर्तमान में अमेरिकी व्यापार कानून की धारा 232 के तहत छूट प्राप्त हैं। इस छूट के संबंध में बैठक दो सप्ताह में होने वाली है, जिसके बाद स्मार्टफोन टैरिफ पर निर्णय लिया जाएगा।

ALSO READ: Donald Trump Tariff On India: भारत पर टैरिफ लगाकर उल्टा फंस गए ट्रंप!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।