Share Market Today: आज भी शेयर बाजार में गिरावट के संकेत, Gift Nifty 190 अंक फिसला

आज भी शेयर बाजार में गिरावट के संकेत, Gift Nifty 190 अंक फिसला

Share Market Today

Share Market Today: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से ग्लोबल बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। Gift Nifty 190 अंकों की गिरावट के साथ कामकाज करते नजर आया। इसके पहले कल अमेरिकी बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

Highlights

  • इजरायल-ईरान के बीच बढ़ता तनाव
  • ग्लोबल बाजारों में दिखी कमजोरी
  • Gift Nifty 190 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के आज भी गिरावट के साथ खुलने की आशंका है। Gift Nifty करीब 190 अंकों की गिरावट के साथ कामकाज करते नजर आया। इसके पहले सोमवार (15 अप्रैल) को बाजार लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। ईरान और इजरायल संकट का असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ते दिख रहा है। साथी ही अमेरिका में निराशाजनक रिटेल बिक्री आंकड़ों ने भी बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया। आगे आज के ट्रेड सेटअप और खबरों वाले शेयरों के बारे में जानते हैं।

share2 14

ग्लोबल बाजारों से संकेत

बता दें, रिटेल बिक्री के आंकड़े और बॉन्ड यील्ड में उछाल के बाद अमेरिकी बाजार में कल बड़ी गिरावट देखने को मिली. मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ने से बॉन्ड यील्ड में बड़ी तेजी दिखी। इसे बाद S&P 500 कल 1.20%, नैस्डैक 1.79%, डाओ जोंस 0.65% और Russel2000 1.37% गिरकर बंद हुए। यहां के बाजार कल सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए।

share3 13

टेक सेक्टर में दिखी कमजोरी

सबसे ज्यादा कमजोरी टेक सेक्टर में देखने को मिली। 10-साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.62% पर पहुंच चुका है। गोल्ड के अलावा कॉपर कीमतें भी हालिया ऊपरी स्तर के पार कामकाज करते नजर आाय। Tesla अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में 10% कटौती की योजना बना रही है।

share4 13

एशिया बाजार में कमजोरी

आज एशिया के बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। पहली तिमाही में चीन के GDP ग्रोथ 5.3% रही, जोकि अनुमान से बेहतर है। हांग कांग के हैंगसैंग इंडेक्स में 1.4% की गिरावट दिख रही है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.85% की कमजोरी के साथ कामकाज कर रहा है। दक्षिण कोरिया को कोस्पी इंडेक्स 1.89% गिरकर कामकाज कर रहा है।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।