Share Market Update: शुक्रवार शेयर मार्केट में असर देखने को मिल रहा है। वहीं Aditya Birla Sun Life Amc ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिली है। Q4 में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 208.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
Aditya Birla Group को मुनाफा
Aditya Birla Sun Life Amc ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिली है। Q4 में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 208.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 135.6 करोड़ रुपये पर था। कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी करीब 54 फीसदी की है।
365.6 करोड़ रुपये पर पहुंची आय
कंपनी की आय की बात करें तो यह साल दर साल 297 करोड़ रुपये से बढ़कर 365.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। मार्च में समाप्त तिमाही में कंपनी का EBITDA बढ़कर 204.9 करोड़ रुपये पर आ गया है, जो एक साल पहले 158 करोड़ रुपये पर था। कंपनी की EBITDA मार्जिन साल दर साल 53.2 फीसदी से बढ़कर 56 फीसदी पर आ गई है। पिछले तीन सालों में फंड हाउस की पैसिव एसेट ₹28,900 करोड़ थी। SIP इनप्लो 25 फीसदी बढ़कर 1,252 करोड़ रुपये हो गया।
शेयर का प्रदर्शन
शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 556 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का 52 वीक हाई 569 रुपये है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 64.94 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी में मार्च 2024 तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 86.47 फीसदी से घटकर 75.31 फीसदी हो गई है, जबकि मार्च 2024 तिमाही में म्यूचुअल फंड ने होल्डिंग्स 1.11 फीसदी से बढ़ाकर 7.09 फीसदी कर दी है।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





