रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक के नतीजों का आज ऐलान होना है। नतीजों सामने आने से पहले शेयर बाजार (Share Market) में हलचल मची हुई है। मामूली बढ़त के साथ शुरू हुआ घरेलू शेयर बाजार कुछ ही देर में नीचे आ गया।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 238.17 अंक उठकर 55,345.51 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 58.6 अंकों की तेजी के साथ 16,474.95 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दिखी। बीएसई का मिडकैप 42.72 अंक की वृद्धि के साथ 22,607.19 अंक पर और स्मॉलकैप 90.73 अंक उठकर 26,156.03 अंकों पर खुला।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आज बाजार की चाल रिजर्व बैंक के रूख पर निर्भर करेगी। आरबीआई जहां मौद्रिक नीति जारी करेगा, वहीं रेट हाइक पर फैसला लेगा। इस फैसले पर मार्केट रिएक्ट करेगा। हालांकि सभी पहले से अनुमान लगा के चल रहे हैं कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी। अब ये कितनी होगी इस पर मार्केट रिएक्ट करेगा। अगर सीआरआर में बढ़ोतरी होती है तो ये निगेटिव होगा।


Download Android App
Download iOS App



