उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के यमुना पुरम कॉलोनी में एक 16 साल के लड़के ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उसे पबजी (PUBG) गेम खेलने से मना करती थी। ऐसे ही रविवार को जब लड़के की मां ने उसे PUBG खेलने से मना किया तो उसने आधी रात को अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी मां को गोली मार दी। इतना ही नहीं उसने अपने छोटी बहन को एक कमरे में बंद कर दिया और उसे धमकी दी कि, यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे भी गोली मार देगा। बता दें कि, लड़के के पिता सेना में है और बंगाल में तैनात है।
घर में छिड़कता रहा रूम फ्रेशनर
बता दें कि, नाबालिग लड़के ने अपनी मां को मारने के बाद शव को कमरे में बंद कर दिया और दो दिनों तक शव के साथ घर में रहा। इतना ही नहीं आरोपी लड़का घर में रूम फ्रेशनर छिड़कता रहा ताकि शव की बदबू न फैले। इसी बीच मंगलवार रात को पड़ोसी ने पुलिस को फोन किया और बताया कि, घर में से अजीब तरह की बदबू आ रही है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर में दाखिल हुई जहां नाबालिग लड़का और उसकी बहन मिली। वहीं दूसरे कमरे में महिला की लाश मिली जिससे काफी बदबू आ रही थी।

पुलिस के सामने कबूली, क्यों की मां की हत्या
इस मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान लड़के ने खुलासा किया है कि, उसकी मां उसे अक्सर PUBG GAME खेलने से मना करती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शनिवार को लड़के की मां के पास 10 हजार रुपए थे जो कि मिल नहीं रहे थे। उन्हें लगा कि, लड़के ने ही यह रुपए कही खर्च कर दिए हैं। जिसके चलते उन्होंने इस लड़के की पिटाई भी की थी। इसी गुस्से में आकर रविवार देर रात को लड़के ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी मां को गोली मार दी।

Download Android App
Download iOS App