सप्ताह की शुरुआत के पहले दिन शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी जैसे शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 110 अंक से अधिक बढ़ गया।
सेंसेक्स हालांकि कमजोर रुख के साथ खुला, लेकिन शुरुआती सौदों में गिरावट की भरपाई करते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 111.88 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 58,499.81 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 25.70 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 17,423.20 पर कारोबार कर रहा था।
मैरिको लिमिटेड कंपनी के शुद्ध लाभ में हुई वृद्धि, तीन प्रतिशत बढ़कर हुआ 377 करोड़
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त महिंद्रा एंड महिंद्रा में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और मारुति बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट हुई।
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और शंघाई में तेजी थी, जबकि सियोल और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 95.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।


Download Android App
Download iOS App



