TOP 5 NEWS : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आखिरी दिन भारत दिखाएगा कमाल, PV सिंधु रचेंगी इतिहास ?

Summary :

आज कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन है। समूचे हिंदुस्तान को खिलाड़ियों से पदकों की आस है। दोपहर 1:20 बजे से बैडमिंटन के विमेंस सिंगल्स फाइनल्स में पीवी सिंधु और माइकल ली आमने-सामने होंगी।

1 10वें दिन भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल जीतने के साथ भारत के हुए 55 मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज सहित 55 मेडल हो गए हैं। इस मेगा इवेंट के 10वें दिन भारत को पांच गोल्ड मेडल मिले। महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। क्रिकेट में टीम इंडिया को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। भारतीय बॉक्सर निखत जरीन, अमित पंघाल और नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।
2 कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आज आखिरी दिन बैडमिंटन में सिंधु और लक्ष्य सेन फाइनल में करेंगे प्रदर्शन 
आज कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन है। समूचे हिंदुस्तान को खिलाड़ियों से पदकों की आस है। दोपहर 1:20 बजे से बैडमिंटन के विमेंस सिंगल्स फाइनल्स में पीवी सिंधु और माइकल ली आमने-सामने होंगी। दोपहर 2:10 बजे से बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स फाइनल्स में लक्ष्य सेन भारत की तरह से प्रदर्शन करेंगे।  
3 यूपी में अब लोग नहीं पाल सकेंगे खतरनाक डॉग पिटबुल, रॉटविलर समेत तीन प्रजाति के डॉग हो सकते है बैन
UP में तीन प्रजाति के कुत्तों को पालने पर रोक लगेगी। नगर विकास विभाग ने पिटबुल, रॉटविलर तथा मास्टिफ को पालने पर रोक लगाने की तैयारी की है। विशेष सचिव की अध्यक्षता में दो दौर की बैठक में सहमति के बाद मंजूरी के लिए अब फाइल नगर विकास मंत्री के पास भेजी जाएगी। 
4 खाटूश्यामजी मेले में भगदड़ से 3 भक्तों की मौत, कई लोग हुए घायल
मशहूर खाटूश्यामजी के मासिक मेले में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। सीकर जिले में स्थित इस मंदिर में तीन महिला भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि यह हादसा तब हुआ जब सुबह मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भगदड़ मच गई। फिलहाल मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
5 बिहार में राजनीतिक सियासत तेज , JDU और BJP गठबंधन टूटने की अटकलें 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सभी विधायकों और सांसदों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। राज्य की जदयू और भाजपा गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। चर्चा यहां तक पहुंच गई है कि नीतीश की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म कर सकती है। चलिए समझते हैं कि इन अटकलों का आधार क्या है और नीतीश कुमार किन बातों को लेकर बीजेपी से गुस्सा हैं।

Desk Team