घरेलू शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की। लंबे समय के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध लिवाली करने के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 317.52 अंक बढ़कर 53,451.87 पर पहुंच गया।
दसरी ओर एनएसई निफ्टी 81.8 अंक चढ़कर 15,892.65 पर था। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। टाटा स्टील, एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई।
LPG Price Hike : आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका, 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर
पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 100.42 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 53,134.35 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.50 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,810.85 अंक पर बंद हुआ था। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत बढ़त के साथ 104.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,295.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।


Download Android App
Download iOS App



