नयी दिल्ली : ई-वाणिज्य कंपनी ऐमाजॉन के साथ खुदरा श्रृंखला कंपनी शॉपर्स स्टॉप ने भागीदारी की है जिससे उसे गैर मेट्रो शहरों में उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। इससे कंपनी को उसका विथीय प्रदर्शन सुधरने की भी उम्मीद है। शॉपर्स स्टॉप के एक प्रबंध निदेशक गोविंद श्रीखंडे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस भागीदारी से शॉपर्स स्टॉप ऐमाजॉन डॉट इन पर अपने 400 से अधिक उत्पादों को सूचीबद्ध कर सकेगी। इसके अलावा शॉपर्स स्टॉप के हर स्टोर पर ऐमाजॉन के उत्पादों का वास्तविक अनुभव देने वाले एक्सपीरियंस सेंटर भी खोले जाएंगे।
इसी बीच ऐमाजॉन ने आज कहा कि मौजूदा त्यौहारी बिक्री उसकी अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। इसका प्रमुख कारण स्मार्टफोन, बड़े उपकरण और फैशन क्षेत्रों में मांग का बेहतर होना है। ऐमाजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष (श्रेणी प्रबंधन) मनीष तिवारी ने कहा, हमारे स्मार्टफोन की बिक्री में ढाई गुना, बड़े उपकरणों में चार गुना और फैशन श्रेणी में सात गुना तेजी आयी है। उन्होंने कहा, नये उपभोक्ताओं में 85′ से अधिक छोटे एवं बड़े शहरों से हैं। ऐमाजॉन को लेह और लक्षद्वीप जैसी मुश्किल जगहों से भी ऑर्डर मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App



