वेडिंग सीजन में चांदी के दामों में भारी गिरावट, सोने की कीमतें भी घटीं

Summary :

Gold-Silver Price Latest Updates: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये घटकर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को यह 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोना भी हुआ सस्ता आज सोमवार अर्थात 2 दिसम्बर को सोने चांदी के वायदा बाजार भाव मे कमजोरी देखी जा रही है। गोल्ड लगभग 773 रूपये कमजोर होकर 76904 रूपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और चांदी 1042 रूपये सस्ती होकर 90555 रूपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। 200 रुपये घटकर 79,200 रुपये ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को…

Gold-Silver Price Latest Updates: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये घटकर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को यह 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोना भी हुआ सस्ता

आज सोमवार अर्थात 2 दिसम्बर को सोने चांदी के वायदा बाजार भाव मे कमजोरी देखी जा रही है। गोल्ड लगभग 773 रूपये कमजोर होकर 76904 रूपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और चांदी 1042 रूपये सस्ती होकर 90555 रूपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।

200 रुपये घटकर 79,200 रुपये

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये घटकर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को यह 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 200 रुपये की गिरावट आई और यह 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। शुक्रवार को यह 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी की कीमत में 2,200 रुपये की गिरावट

इंडस्ट्रियल यूनिट्स और कॉइन मेकर्स द्वारा कम खरीदारी के कारण चांदी की कीमत में 2,200 रुपये की गिरावट आई और यह 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

ग्लोबल लेवल पर कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर 23.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस या 0.88 फीसदी गिरकर 2,657.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी एशियाई बाजार के घंटों में 1.36 फीसदी गिरकर 30.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Aastha Paswan