Silver Rate: चांदी की कीमतों ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, निवेशकों ने लगाया चांदी पर दांव

Summary :

Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में लगातर उतरा-चढ़ाव जारी है। इसी बीच सोना-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल दर्ज किया गया है। सोना से ज्यादा चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, चांदी की कीमत में 3,577 रुपये का उछाल आया है। अब चांदी की कीमत 1,13,867 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी की कीमतों में तेजी के बाद कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है। सोने की कीमत चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोडने के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 700 रुपये से अधिक का उछाल आया है। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24…

Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में लगातर उतरा-चढ़ाव जारी है। इसी बीच सोना-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल दर्ज किया गया है। सोना से ज्यादा चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, चांदी की कीमत में 3,577 रुपये का उछाल आया है। अब चांदी की कीमत 1,13,867 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी की कीमतों में तेजी के बाद कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है।

सोने की कीमत

चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोडने के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 700 रुपये से अधिक का उछाल आया है। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 792 रुपये बढ़कर 98,303 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले शुक्रवार को 97.511 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट सोने की कीमत 89,320 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 90,045 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 73,133 रुपये से बढ़कर 73,727 रुपये हो गई है।

चांदी पर लगा दांव

चांदी की बढ़ती कीमतों के बाद अब निवेशक सोने के बदले चांदी में निवेश करना पसंद कर रहे है। चांदी निवेशकों को अब अधिक रिटर्न दे रहा है जिससे निवेशक चांदी पर दांव लगा रहे है। बता दें कि आज चांदी 14 वर्ष के उच्चतम कीमत पर कारोबार कर रही है। जिससे चांदी ने सोने से मिलना वाला रिटर्न को भी पीछे छोड़ दिया है।

ALSO READ: Gold Price Today 14 July 2025: आज क्या है सोने-चांदी का भाव, जानें ताजा रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।