एसजेवीएन की 37वीं वार्षिक आम बैठक का सफल आयोजन, प्रमुख उपलब्धियों पर हुई चर्चा

Summary :

SJVN 37th Annual Meeting: एसजेवीएन लिमिटेड, जो एक अग्रणी नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (CPSE) है, उस ने हाल ही में अपनी 37वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन किया। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने इस अवसर पर सभी शेयरधारकों को संबोधित किया और वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। SJVN 37th Annual Meeting: रिकॉर्ड बिजली उत्पादन की उपलब्धि भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष एसजेवीएन ने अब तक का सबसे अधिक बिजली उत्पादन किया है। कंपनी ने कुल 10,647 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर…

SJVN 37th Annual Meeting: एसजेवीएन लिमिटेड, जो एक अग्रणी नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (CPSE) है, उस ने हाल ही में अपनी 37वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन किया। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने इस अवसर पर सभी शेयरधारकों को संबोधित किया और वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया।

SJVN 37th Annual Meeting: रिकॉर्ड बिजली उत्पादन की उपलब्धि

भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष एसजेवीएन ने अब तक का सबसे अधिक बिजली उत्पादन किया है। कंपनी ने कुल 10,647 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। वहीं नाथपा झाकड़ी परियोजना (1500 मेगावाट) ने एक तिमाही में 3450.98 मिलियन यूनिट, एक दिन में 39.572 मिलियन यूनिट और एक महीने में 1222.170 मिलियन यूनिट का रिकॉर्ड उत्पादन किया।

इसके अलावा रामपुर जलविद्युत परियोजना (412 मेगावाट) ने एक महीने में 292.331 मिलियन यूनिट और एक तिमाही में 955.616 मिलियन यूनिट का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं नैटवाड़ मोरी परियोजना (60 मेगावाट) ने अपने पहले वर्ष में ही 316.40 मिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न की, जो उसकी डिजाइन क्षमता से अधिक है।

SJVN 37th Annual Meeting
SJVN 37th Annual Meeting

Annual Meeting of SJVN: वित्तीय क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन

एसजेवीएन ने वित्तीय रूप से भी शानदार परिणाम दर्ज किए:

कंपनी की प्रचालन से आय बढ़कर 2897.25 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष से 363.66 करोड़ रुपये अधिक है। वहीं शुद्ध लाभ (PAT) बढ़कर 970.18 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 908.40 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी ने 0.31 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश घोषित किया, जिससे कुल लाभांश 1.46 रुपये प्रति शेयर हो गया है।

SJVN 37th Annual Meeting
SJVN 37th Annual Meeting

Meeting of SJVN: नवरत्न का दर्जा और विस्तार की दिशा में कदम

30 अगस्त 2024 को एसजेवीएन को प्रतिष्ठित नवरत्न सीपीएसई का दर्जा प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि कंपनी की प्रचालनिक उत्कृष्टता, वित्तीय मजबूती और रणनीतिक योगदान का प्रमाण है। अप्रैल 2024 से अब तक, कंपनी ने अपनी स्थापित क्षमता में 691 मेगावाट की वृद्धि की है। अब कुल क्षमता 2967.52 मेगावाट हो गई है। बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई को 21 अगस्त 2025 को ग्रिड से जोड़ा गया, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 22 अगस्त को किया।

SJVN 37th Annual Meeting
SJVN 37th Annual Meeting

सीएसआर और पर्यावरण के प्रति योगदान

एसजेवीएन ने वर्ष 2024-25 में सीएसआर के तहत 31.24 करोड़ रुपये खर्च किए, जिनका उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और समुदायिक विकास में किया गया। साथ ही, कंपनी ने कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित ऊर्जा की ओर बदलाव के लिए अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है।

आगामी लक्ष्यों की रूपरेखा

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एसजेवीएन का लक्ष्य है:

  • 13090 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन करना।
  • 12,000 करोड़ रुपये पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) करना।
  • वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने:
  • 3681.60 मिलियन यूनिट बिजली बनाई,
  • 822.4 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया,
  • और 258.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

रिपोर्ट: विक्रांत सूद

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के चौथे दिन अचानक सस्ता हुआ सोना-चांदी, देखें देशभर के लेटेस्ट रेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।