Stock Market Crash Today: ट्रंप के टैरिफ से टूटा भारतीय शेयर बाजार, 850 अंक गिरा Sensex

Summary :

Stock Market Crash Today: ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की अधिसूचना जारी होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बता दें कि ट्रंप का अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होंगे और भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाएगा। आज शेयर बाजार दबाव में कारोबार कर रहे थे और महत्वपूर्ण समर्थन स्तर से नीचे फिसल गए। Nifty 50 Down कारोबारी सत्र के अंत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 255.70 अंक और 1.02 प्रतिशत गिरकर 24,712.05 पर आ गया, वहीं बीएसई सेंसेक्स 849.37 अंक और 1.04…

Stock Market Crash Today: ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की अधिसूचना जारी होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बता दें कि ट्रंप का अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होंगे और भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाएगा। आज शेयर बाजार दबाव में कारोबार कर रहे थे और महत्वपूर्ण समर्थन स्तर से नीचे फिसल गए।

Stock Market Crash Today
Stock Market Crash Today

Nifty 50 Down

कारोबारी सत्र के अंत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 255.70 अंक और 1.02 प्रतिशत गिरकर 24,712.05 पर आ गया, वहीं बीएसई सेंसेक्स 849.37 अंक और 1.04 प्रतिशत गिरकर 80,786.54 पर आ गया। बता दें कि पिछले कुछ सत्रों से बैंक निफ्टी सूचकांक प्रमुख सूचकांकों की तुलना में उल्लेखनीय रूप से कमज़ोर प्रदर्शन कर रहा है, जो बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते दबाव को दर्शाता है।

Stock Market 26 Aug

ट्रंप के टैरिफ से भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है। जिससे निवेशकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बता दें कि कंपनियों का कुल मार्केट कैप 455 लाख करोड़ रुपये था लेकिन गिरावट के चलते 450 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। वहीं माना जा रहा है कि दूसरी तरफ GST की बदलती स्लैब ने शेयर बाजार को अधिक गिरावट से बचाया है।

Stock Market Crash Today

आज सुबह भारतीय शेयर बाज़ार दबाव में खुले क्योंकि अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अपने फ़ैसले पर आगे बढ़ते हुए एक मसौदा नोटिस जारी किया था। सुबह निफ्टी (Nifty50) इंडेक्स 68.25 अंक औक 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,899.50 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 258.52 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,377.39 पर खुला।

ALSO READ: Sensex 300 अंक टूटा, Nifty चौथाई फीसदी गिरा, जानें बड़ी कंपनियों के शेयर प्राइस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।