Stock Market Today 09 June 2026: मंगलमय हुआ भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 500 से अधिक अंकों का उछाल

Summary :

Stock Market Today 09 June 2026 पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आज वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। मंगलवार के दिन बाजार की शुरूआत मंगलमय रही और खबर लिखे जाने सेंसेक्स 409.79 अंकों, 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,934.05 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 122.15 के उछाल के साथ 23,245.15 पर कारोबार कर रहा था। Top Gainers And Losers Today: निफ्टी IT शेयरों में गिरावट व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में…

Stock Market Today 09 June 2026 पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आज वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। मंगलवार के दिन बाजार की शुरूआत मंगलमय रही और खबर लिखे जाने सेंसेक्स 409.79 अंकों, 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,934.05 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 122.15 के उछाल के साथ 23,245.15 पर कारोबार कर रहा था।

Top Gainers And Losers Today: निफ्टी IT शेयरों में गिरावट

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.09 प्रतिशत और 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

साथ ही निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी बेहतर प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं, निफ्टी आईटी में गिरावट आई और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा।

निफ्टी 50 इंडेक्स में इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे, जबकि इसके विपरीत टाइटन, इंफोसिस, एनटीपीसी, कोल इंडिया और मैक्स हेल्थ के शेयर टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

Experts on Stock Market: बाजार में शॉर्ट पोजीशन

एक्सपर्ट ने बताया कि एफआईआई की लगातार बिकवाली में भी कोई कमी नजर नहीं आ रही है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बाजार में शॉर्ट पोजीशन अभी भी काफी बड़ी है। ऐसे में साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने और ट्रेडिंग वॉल्यूम अधिक रहने की संभावना है। फिलहाल बाजार में तेजी लाने वाले निवेशक इतनी मजबूत स्थिति में नहीं हैं कि बड़ी वापसी करा सकें, जबकि मंदी का रुख रखने वाले निवेशक ऊंचे स्तरों पर बिकवाली का दबाव बना सकते हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।