मजबूत ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान में खुला, कंज्यूमर स्टॉक्स में दिखी जोरदार खरीदारी; ये 5 स्टॉक्स रहे गेनर्स

Summary :

Stock Market Today 10 March: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 809 अंक या करीब एक प्रतिशत बढ़कर 78,375.73 और एनएसई निफ्टी 252 अंक या करीब एक प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,280.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। ये स्टॉक्स रहे लूजर्स इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मैन्युफैक्चरिंग,मेटल, फार्मा, डिफेंस, हेल्थकेयर, मीडिया, कमोडिटी और एनर्जी सूचकांक में तेजी…

Stock Market Today 10 March: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 809 अंक या करीब एक प्रतिशत बढ़कर 78,375.73 और एनएसई निफ्टी 252 अंक या करीब एक प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,280.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था।

ये स्टॉक्स रहे लूजर्स

इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मैन्युफैक्चरिंग,मेटल, फार्मा, डिफेंस, हेल्थकेयर, मीडिया, कमोडिटी और एनर्जी सूचकांक में तेजी थी। दूसरी तरफ आईटी और ऑयल एंड गैस सूचकांक लाल निशान में थे।

ये स्टॉक्स रहे गेनर्स

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 618 अंक या 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,884 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 224 अंक या 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,357 पर था। सेंसेक्स पैक में इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा स्टील,एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल और सन फार्म गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, आईटीसी, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक लूजर्स थे।

सोमवार को कैसा था मार्केट का रुख

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान में खुले थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार के सत्र में हरे निशान में बंद हुए थे। डाओ में 0.50 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.38 प्रतिशत की मजबूती थी। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार के सत्र में 6,345.57 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 9,013.80 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

बता दें कि इसके अतिरिक्त, बड़ी तेजी के बाद कच्चे तेल में नरमी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 6.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.80 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 6.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 92.69 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Also Read: भीषण हुई मिडिल ईस्ट की जंग! तुर्की की एंट्री ने बढ़ाई वैश्विक हलचल, भूमध्यसागर में ही मार गिराया ईरान का ये खतरनाक हथियार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।