NCERT Apology Judiciary Chapter: National Council of Educational Research and Training (NCERT) ने मंगलवार को क्लास 8 की सोशल साइंस टेक्स्टबुक “Exploring Society: India and Beyond” (Part-II) के एक विवादित चैप्टर को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इस किताब में “The Role of Judiciary in Our Society” नाम का चैप्टर शामिल था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। NCERT ने बयान जारी कर कहा कि डायरेक्टर और काउंसिल के सदस्य इस चैप्टर के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं और पूरी किताब को वापस ले लिया गया है।
विवाद के बाद किताब पूरी तरह वापस
NCERT ने बताया कि ग्रेड-8 के लिए हाल ही में प्रकाशित इस किताब को अब बाजार से हटा दिया गया है और यह कहीं भी उपलब्ध नहीं रहेगी। 27 फरवरी को काउंसिल ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की थी कि जिनके पास भी इस किताब की कॉपी है, वे उसे तुरंत NCERT मुख्यालय में वापस कर दें। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद विवादित चैप्टर से जुड़े किसी भी कंटेंट को हटाने का निर्देश भी दिया गया।
सरकार और मंत्रालयों की कार्रवाई
यह कदम केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उस कम्युनिकेशन के बाद उठाया गया, जो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेजा गया था। इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इस विवादित किताब के प्रसार को रोकने का अनुरोध किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था बैन
26 फरवरी को Supreme Court of India ने इस टेक्स्टबुक के आगे प्रकाशन, रीप्रिंट और डिजिटल सर्कुलेशन पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। कोर्ट ने कहा कि किताब में ज्यूडिशियरी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर “अपमानजनक” टिप्पणियां की गई हैं। अदालत ने चिंता जताते हुए कहा कि संस्थान की साख को चोट पहुंची है। दरअसल, किताब के चैप्टर में न्यायिक व्यवस्था की चुनौतियों जैसे केसों का भारी बैकलॉग, जजों की कमी और कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया था, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया।


Download Android App
Download iOS App





