Aaj Ka Mausam 10 Mar: देशभर में मार्च की शुरुआत से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दिन साथ-साथ अब रात को भी गर्मी सताने लगी है। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में लू चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि मौसम विभाग ने 8 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 मार्च तक तापमान 4-6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।
Delhi Weather

राजधानी दिल्ली में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। बादलों की आवाजाही के चलते धूप में थोड़ी नर्मी रहने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी मार्च की शुरुआत से ही गर्मी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 8 सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फ़िलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 14 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
Bihar Weather

बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। पिछले 24 घंटों से राज्य में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत दे रही है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
Aaj Ka Mausam 10 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 35°C | 19°C |
| जयपुर | 36°C | 19°C |
| रांची | 31°C | 20°C |
| चेन्नई | 29°C | 24°C |
| भोपाल | 36°C | 21°C |
| नैनीताल | 24°C | 15°C |
| पटना | 33°C | 23°C |
| शिमला | 24°C | 13°C |
| मुंबई | 33°C | 26°C |
| लखनऊ | 34°C | 21°C |
| कोलकाता | 32°C | 23°C |
यह भी पढ़ें: खरीदने का सुनहरा मौका! 2 दिन में ₹5100 गिरी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता; चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट


Download Android App
Download iOS App




