Gold Silver Rate Today 10 Mar: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में तेजी की वजह से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा है, इसी कारण इनके दाम गिर गए हैं। सोने की बात करें, तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 और 22 कैरेट सोना भी ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1970 और 22 कैरेट सोना ₹1810 तक सस्ता हो चुका है।
वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चांदी सस्ती हुई है। चार दिन तक स्थिर रहने के बाद पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 तक सस्ती हो गई है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी।
24 Carat Gold Rate Today: आज का ताजा भाव (IBJA के मुताबिक)

| कैरेट के हिसाब से शुद्धता | सुबह के रेट |
|---|---|
| सोना 24 कैरेट | 1,58,674 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 1,58,039 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 1,45,345 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 1,19,006 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 92,824 रुपये प्रति 10 ग्राम |
Gold Price Today: सोना का ताजा रेट (Sone Ka Bhav)

| शहर | 24 कैरट (10 ग्राम) | 22 कैरट (10 ग्राम) | 18 कैरट (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,61,820 | ₹1,48,340 | ₹1,21,400 |
| जयपुर | ₹1,61,820 | ₹1,48,340 | ₹1,21,400 |
| अहमदाबाद | ₹1,61,720 | ₹1,48,240 | ₹1,21,300 |
| चेन्नई | ₹1,63,620 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| पटना | ₹1,61,720 | ₹1,48,240 | ₹1,21,300 |
| मुंबई | ₹1,61,670 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| बेंगलुरु | ₹1,61,670 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| लखनऊ | ₹1,61,820 | ₹1,48,340 | ₹1,21,400 |
| कोलकाता | ₹1,67,610 | ₹1,53,640 | ₹1,25,710 |
| हैदराबाद | ₹1,61,670 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
Silver Rate Today 10 March: चांदी के भाव में गिरावट

| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किग्रा |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| पुणे | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| लुधियाना | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| जयपुर | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| मेरठ | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| अहमदाबाद | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| मुंबई | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| पटना | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| लखनऊ | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| कोलकाता | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
Middle East Conflict Impact On Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दाम में गिरावट का क्या कारण है?

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर सैन्य हमला जारी है, लेकिन सोने-चांदी के दाम फिसलने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अमरिकी डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है। अगर डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों पर दबाव बनता है। इसके अलावा बाजार में मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश के दूसरे विकल्प बढ़ने से भी सोने की मांग बंट रही है, जिससे इसकी चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। एक और बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरें हैं। जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं तो बॉन्ड और दूसरे ब्याज देने वाले एसेट्स, सोने के मुकाबले निवेशकों को ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं।
ALSO READ: पेट्रोल 94 तो डीजल 82 रुपये, जानें आपके शहर में क्या है Petrol-Diesel और CNG के ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




