वैश्विक तनाव बढ़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है जिसके चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और सुबह 11 बजे तक Sensex 550 से ज्यादा अंक टूट गया है और निफ्टी 170 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बता दें कि सेंसेक्स 109.08 अंक बढ़कर पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी 0.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,472.45 पर फ्लैट खुला।
निफ्टी मिडकैप में गिरावट
बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली है और निफ्टी मिडकैप में 0.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.07 प्रतिशत का हल्का उछाल देखने को मिला था। सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा, जिसमें 0.86 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। साथ ही निफ्टी पीएसयू बैंक 0.60 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।
एक्सपर्ट की राय
भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच समय-समय पर बढ़ते तनाव भी निवेशकों की चिंता का कारण बने हुए हैं। वैश्विक तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे निवेशकों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में भी भारतीय शेयर बाजार की तरह मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। जापान का निक्केई इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1 प्रतिशत गिर गया। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ प्रमुख वैश्विक बाजारों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहा।



Download Android App
Download iOS App




