अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, निफ्टी 24,343 पर खुला, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

Summary :

Stock Market Today 17 August 2026: अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 24,343 और सेंसेक्स 77,892 के स्तर पर खुला। आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में दबाव रहा। एक्सपर्ट के मुताबिक, निफ्टी 24,000-24,600 के दायरे में रह सकता है।

Stock Market Today 17 August 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दिया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी  सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में नजर आए। कारोबार शुरू होते ही निफ्टी 50 करीब 22.55 अंक यानी 0.09 % गिरकर 24,343.45 के स्तर पर खुला।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  वहीं, बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की कमजोरी के साथ 77,892.92 पर खुला। यह पिछले कारोबारी बंद स्तर के मुकाबले करीब 0.15 % की गिरावट थी। व्यापक बाजार में भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 0.36 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.17 फीसदी नीचे कारोबार करता नजर आया।

इन सेक्टरों पर रहा सबसे ज्यादा दबाव

  • सेक्टरवार कारोबार की बात करें तो निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी रही।
  • यह करीब 0.98 % तक फिसल गया। इसके अलावा निफ्टी PSU Bank और FMCG Index  में भी लगभग 0.9 % तक की गिरावट दर्ज की गई।
  • Realty, Cement, IT, Energy,और  Private Banking कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

कुछ सेक्टरों में खरीदारी भी

  • लेकिन पूरे बाजार में गिरावट के बीच कुछ चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी दिखाई दी।
  • निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स करीब 0.48 फीसदी मजबूत हुआ।
  • वहीं निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स में लगभग 0.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
  • निफ्टी 50 में एचसीएलटेक, Infosys, TMPV, TCS, Dr. Reddy’s Laboratories, और Wipro के शेयर शुरुआती कारोबार में कमजोर रहे।
  • दूसरी ओर HDFC Life, Hindalco, Max Health, ONGC, Eicher Motors और टाइटन में तेजी देखने को मिली।

कच्चे तेल की कीमत बनी चिंता

  • मार्किट एक्सपर्ट  के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत करीब 89 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है।
  • अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जल्द खत्म होने के स्पष्ट संकेत नहीं मिलने से तेल बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
  • भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है।
  • ऐसे में लंबे समय तक तेल की ऊंची कीमतें महंगाई, कंपनियों की लागत और बाजार की पेरसेप्शन  पर असर डाल सकती हैं।
  • यही वजह है कि निवेशक फिलहाल भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

24,000-24,600 के दायरे में रह सकता है निफ्टी

  • एक्सपर्ट  का मानना है कि नियर टर्म  में निफ्टी 24,000 से 24,600 के बीच कारोबार कर सकता है।
  • जब तक बाजार को कोई मजबूत सकारात्मक संकेत नहीं मिलता, तब तक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
  • टेक्निकल टेवलस  की बात करें तो 24,329 से 24,240 का क्षेत्र निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट माना जा रहा है।
  • पिछले हफ्ते इस सेक्टर  के आसपास गिरावट को सहारा मिला था।
  • हालांकि बाजार की मौजूदा गति अभी कमजोर बनी हुई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट  के अनुसार,  निफ्टी में तेजी आने पर 24,540 से 24,666 के बीच रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर इंडेक्स 24,170 के नीचे जाता है, तो बाजार में और दबाव बढ़ सकता है और निफ्टी 23,575 के स्तर तक फिसल सकता है।

वहीं मार्किट एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा स्थिति में निवेशक निफ्टी 50 के बाहर भी अच्छे अवसर तलाश सकते हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में स्टॉक-विशिष्ट गतिविधियां बनी हुई हैं। पहली तिमाही के नतीजों के दौरान भी व्यापक बाजार ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर कंपनियों की कमाई में सुधार का सिलसिला जारी रहता है, तो कच्चे तेल की ऊंची कीमत और वैश्विक तनाव जैसी चुनौतियों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार को आगे समर्थन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 17 August: नाग पंचमी पर सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, खरीदने से पहले जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।