West Bengal: बीरभूम के एक होटल में लगी भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Summary :

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार सुबह एक होटल में आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब सावन के सोमवार पर पूजा-अर्चना के लिए आए श्रद्धालु होटल में सो रहे थे।

सावन के सोमवार पर पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह करीब 5 बजे हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा रह है।

होटल के फर्स्ट फ़्लोर पर लगी आग

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 5 बजे तारापीठ के मंदिर वाले इलाके में स्थित एक होटल के फर्स्ट फ़्लोर पर रिसेप्शन के AC में आग लग गई। उस वक़्त होटल के कमरे में ज्यादातर श्रद्धालु सो रहे थे। जानकारी के हिसाब से होटल में फायर सिक्योरिटी था, लेकिन फायर अलार्म नहीं बजा। धीरे-धीरे आग पूरे होटल में आग फैल गई। कुछ लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, कुछ जलकर मर गए।

किस वजह से हुआ हादसा?

 Birbhum Hotel Fire
West Bengal Hotel Fire (Image- Social Media)

सुबह करीब 4:30 बजे होटल में आग लगने की सूचना जैसे ही दमकल विभाग को मिली, कई फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भजा गया है। पुलिस ने 7 लोगों की मौत की जानकारी दी है। अधिकारियों का दावा है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है।

तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे श्रद्धालु

जानकरी के अनुसार, सावन के सोमवारी पर तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस वजह से पूरा होटल श्रद्धालुओं से खचाखच भर हुआ था ,सुबह के समय सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी होटल में आग लग गई। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल पाए।

फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मृतकों की शिनाख्त जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Also Read: बिहार के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।