भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 45.83 अंक, 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,150.62 और निफ्टी 13.80 अंक, 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,277.30 पर खुला। सपाट शुरूआत होने के बाद शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है और सेंसेक्स में अब 436 अंको का उछाल देखने को मिला है और निफ्टी में 122 अंको का उछाल देखने को मिला है।
स्मॉलकैप में हल्की गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप की भी शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 94.90 अंक, 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,481.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 29.60 अंक, 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,411.50 पर खुला।
टॉप गेनर शेयर
सेंसेक्स पैक में इंडिगो, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, आईटीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम और बीईएल गेनर्स थे। वहीं, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और इटरनल लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में गिरावट
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी गई। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, ताइपे, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.41 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 2.49 प्रतिशत फिसल गया था।
शेयर बाजार में बाजार जानकारों की राय
बाजार जानकारों ने शेयर बाजार में अपनी राय देते हुए कहा कि नवंबर में भारत को अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बाजार बनाने वाले मजबूत कारक और मजबूत हो रहे हैं। नवंबर में अब तक भारत में एफपीआई निवेश 84,166 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। विदेशी निवेश में आया यह बड़ा बदलाव, साथ ही दूसरी तिमाही नतीजों में दिखी शानदार कमाई की है।


Download Android App
Download iOS App




