Stock Market Today 18 Sep: US Fed Rate में कटौती, भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी, IT शेयरों में बढ़त

Summary :

Stock Market Today 18 Sep: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 402 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,096 और निफ्टी 103 अंक या 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,433 पर था। बाजार में आईटी शेयरों में भारी बढ़त दर्ज की गई और शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं ऑटो, PSU बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी और मीडिया हरे निशान में थे। Stock Market Today 18 Sep भारतीय…

Stock Market Today 18 Sep: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 402 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,096 और निफ्टी 103 अंक या 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,433 पर था। बाजार में आईटी शेयरों में भारी बढ़त दर्ज की गई और शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं ऑटो, PSU बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी और मीडिया हरे निशान में थे।

Stock Market Today 18 Sep

Stock Market Today 18 Sep
Stock Market Today 18 Sep

भारतीय शेयर बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। खबर लिखते समय तक निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 195 अंक और 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,043 पर रहा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 43 अंक और 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,467 पर था।

Top Company Shares

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, HCL टेक, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक, सन फार्मा, TCS, HUL, ITC, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, ICICI बैंक, मारुति सुजुकी, इटरनल (जोमैटो) और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। वहीं बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, BEL, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे।

US Fed Rate Cut

US Fed Rate Cut
US Fed Rate Cut

अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों 25 आधार अंक की कटौती का ऐलान किया गया। इस कटौती से अमेरिका में ब्याज दरें कम होकर 4 से 4.25 प्रतिशत के बीच आ जाएगी। फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद अमेरिकी डॉलर में नरमी और भारतीय रुपया मजबूत हो सकता है।

Asian Share Markets

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। एशिया के ज़्यादातर प्रमुख बाज़ार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 1.36 प्रतिशत, ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.8 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

ALSO READ: मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी के बीच शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, Swiggy समेत ये 10 स्टॉक्स ने मारी बाजी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।