मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी के बीच शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, Swiggy समेत ये 10 स्टॉक्स ने मारी बाजी

Summary :

Today Top Gainers & Losers: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 16 सितंबर 2025 के कारोबारी क्षेत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के अधिकांश शेयरों में बढ़ोतरी हुई है। दिन के अंत में सेंसेक्स 594.95 अंक या 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 8238069 और निफ्टी 16990 अंक या 068 फीसदी की तेजी के साथ 2523910 पर था। Stock Market Today 16 Sep: इन 10 शेयरों ने किए मालामाल बता दें कि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज शेयर बाजार में तेज़ी देखने को मिली। सेंसेक्स 594.95 अंक यानी 0.73% की बढ़त के साथ 82,380.69 पर बंद हुआ, जबकि…

Today Top Gainers & Losers: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 16 सितंबर 2025 के कारोबारी क्षेत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के अधिकांश शेयरों में बढ़ोतरी हुई है। दिन के अंत में सेंसेक्स 594.95 अंक या 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 8238069 और निफ्टी 16990 अंक या 068 फीसदी की तेजी के साथ 2523910 पर था।

Stock Market Today 16 Sep: इन 10 शेयरों ने किए मालामाल

Stock Market Today 16 Sep
Stock Market Today 16 Sep

बता दें कि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज शेयर बाजार में तेज़ी देखने को मिली। सेंसेक्स 594.95 अंक यानी 0.73% की बढ़त के साथ 82,380.69 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 169.90 अंक या 0.68% की छलांग लगाकर 25,239.10 का स्तर छू लिया। अगर इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में आज विशेष कॉरपोरेट गतिविधियों के चलते जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यहां हम उन प्रमुख शेयरों और उनकी हलचल के पीछे की वजहों का ज़िक्र कर रहे हैं। (सभी आंकड़े बीएसई से लिए गए हैं।)

Stock Names: ये स्टॉक्स रहे विनर्स

Stock Names
Stock Names

UCO Bank | मौजूदा भाव: ₹29.88 (+1.49%)

केंद्र सरकार ने यूको बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेंद्र कुमार साबू का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 नवंबर 2025 को समाप्त होना था। इस खबर के बाद यूको बैंक के शेयरों में आज इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान 2.38% की तेजी देखी गई और यह ₹30.14 तक पहुंच गए।

Bajaj Housing Finance | मौजूदा भाव: ₹115.95 (+2.29%)

Bajaj Housing Finance
Bajaj Housing Finance

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने 1 लाख सिक्योर्ड, रिडीमेबल, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स जारी करके ₹1,000 करोड़ जुटाए हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज इंट्रा-डे में 3.22% की बढ़त देखने को मिली और शेयर ₹117.00 तक पहुंच गए। हर डिबेंचर की फेस वैल्यू ₹1,00,000 है, जिसकी मैच्योरिटी 1,126 दिन की है और उस पर सालाना 7.10% कूपन रेट मिलेगा।

Jetmall Spices | मौजूदा भाव: ₹27.60 (+2.00%)

Jetmall Spices
Jetmall Spices

रमन अग्रवाल, अंजू अग्रवाल और श्रे अग्रवाल ने Jetmall Spices and Masala के 26.03% हिस्सेदारी (15.60 लाख शेयर) के लिए ओपन ऑफर लाया है। इससे पहले वे प्रमोटर सेलर से 20.10% हिस्सेदारी शेयर पर्चेज एग्रीमेंट के ज़रिए खरीद चुके हैं। इस डेवेलपमेंट के बाद कंपनी के शेयर आज 2% की तेजी के साथ ₹27.60 के अपर सर्किट पर बंद हुए।

 

Stock Name Price (₹) Change (%) Performance
UCO Bank ₹29.88 +1.49% 🟢 Gainer
Bajaj Housing Finance ₹115.95 +2.29% 🟢 Gainer
Jetmall Spices ₹27.60 +2.00% 🟢 Gainer
Godfrey Phillips ₹3644.30 +7.01% 🟢 Gainer
Swiggy ₹437.30 +2.94% 🟢 Gainer
Vodafone Idea ₹7.94 -2.58% 🔴 Loser
Edvenswa Enterprises ₹46.02 -4.03% 🔴 Loser
Asian Paints ₹2480.50 -0.87% 🔴 Loser
Landmark Cars ₹639.50 -2.47% 🔴 Loser

ये शेयर रहे लूजर्स

सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल (जोमैटो), एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बीईएल, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स और एसबीआई टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स लूजर्स थे।

India-US Trade: भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता से पड़ा असर

India-US Trade
India-US Trade

बाजार के जानकारों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कटौती की उम्मीद ने बाजार की रिकवरी में मदद की। वहीं, भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता शुरू होने का निवेशकों की धारण पर सकारात्मक असर हुआ है। जीएसटी सुधारों के कारण ऑटो और कंज्यूमर सेक्टर ने रिकवरी को लीड किया।

एक्सपर्ट की राय

जानकारों ने आगे कहा कि आने वाले समय निवेशकों का फोकस भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता और घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े आकंड़ों पर होगा। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 195 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,981 और निफ्टी 48 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,116 पर था।

ये भी पढ़ें- बाजार की बड़ी खबर: Sensex-Nifty में तेजी, Tesla-Tata के शेयर चमके, जानें बड़ी कंपनियों के शेयर प्राइस

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।