अस्पताल में था अपना कोई, इस वजह से 19 KM दूर लेकर गई गगनप्रीत! पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Summary :

Delhi BMW Accident Case: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुए बीएमडब्ल्यू हादसे की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि हादसे के बाद घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह नॉर्थ दिल्ली का Nulife अस्पताल है। पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि आरोपी गगनप्रीत और अस्पताल के मालिक के बीच करीबी संबंध हैं। Delhi BMW Accident Case: हादसे के बाद क्यों चुना गया दूर का अस्पताल? गगनप्रीत ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि उसने पीड़ितों को 19 किलोमीटर…

Delhi BMW Accident Case: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुए बीएमडब्ल्यू हादसे की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि हादसे के बाद घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह नॉर्थ दिल्ली का Nulife अस्पताल है। पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि आरोपी गगनप्रीत और अस्पताल के मालिक के बीच करीबी संबंध हैं।

Delhi BMW Accident Case: हादसे के बाद क्यों चुना गया दूर का अस्पताल?

गगनप्रीत ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि उसने पीड़ितों को 19 किलोमीटर दूर इसलिए ले जाया, क्योंकि कोविड के समय उसकी बेटी का इलाज इसी अस्पताल में हुआ था और उसे वहां की सेवा पसंद आई थी। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि असली कारण यह नहीं था। गगनप्रीत के अस्पताल मालिक से निजी संबंध होने के चलते ही उसने वहां इलाज करवाने का फैसला लिया। अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं मामले को दबाने या मोड़ने की कोशिश तो नहीं हो रही थी।

Delhi BMW Accident Case
Delhi BMW Accident Case

Accused Gaganpreet Kaur: पुलिस टीम ने खंगाले दस्तावेज

जांच के तहत पुलिस की एक टीम Nulife अस्पताल पहुंची और वहां के जरूरी दस्तावेजों की जांच की। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट हो गया कि गगनप्रीत और अस्पताल के मालिक के बीच लंबे समय से जान-पहचान है। अब पुलिस इस रिश्ते की गहराई और उसकी भूमिका को लेकर तहकीकात कर रही है।

BMW Case: कौन थे नवजोत सिंह?

इस दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नवजोत सिंह भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे। हादसे के दिन रविवार को नवजोत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बाइक पर बंगला साहिब गुरुद्वारा दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Delhi BMW Accident Case
Delhi BMW Accident Case

Delhi Viral Accident Case: हादसे के समय गगनप्रीत की कार में बच्चे भी थे

हादसे के वक्त गगनप्रीत की कार में उसका पूरा परिवार मौजूद था। सामने की सीट पर उसका पति और 6 साल की बेटी बैठी थी, जबकि पीछे की सीट पर 4 साल का बेटा और मेड थे। हादसे के बाद गगनप्रीत ने अपनी घायल बेटी को वहीं छोड़ा और नवजोत व उनकी पत्नी को लेकर अस्पताल चली गई।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

नवजोत सिंह की मां ने बेटे की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनका बेटा बाइक पर बहुत कम सफर करता था, लेकिन उस दिन वह पत्नी के साथ गुरुद्वारे चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में नवजोत के साथ बेहद असंवेदनशील व्यवहार हुआ, जैसे वह कोई अनजान व्यक्ति हो। मां ने यह भी कहा कि बीएमडब्ल्यू जैसी बड़ी गाड़ियों का रौब दिखाना शर्मनाक है। उन्होंने मांग की है कि गाड़ी चला रही महिला को सख्त सजा दी जाए।

यह भी पढ़ें: पकड़ी गई आरोपी गगनप्रीत, वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी मौत में बड़ी कार्रवाई

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।