पकड़ी गई आरोपी गगनप्रीत, वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी मौत में बड़ी कार्रवाई

Summary :

BMW Accident Accused Arrested: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट केस में पुलिस ने ड्राइवर गगनप्रीत को हिरासत में लिया है। इस घटना में गगनप्रीत भी घायल हुई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन सोमवार को जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल से पुलिस ने ड्राइवर गगनप्रीत को हिरासत में ले लिया। BMW Accident News: कैसे हुआ ये हादसा? जिस समय धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू ने बाइक को टक्कर मारी थी, कथित तौर पर उस वक्त गगनप्रीत कार को चला रही थी। यह मामला इसलिए भी बड़ा है कि दुर्घटना में केंद्रीय वित्त विभाग…

BMW Accident Accused Arrested: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट केस में पुलिस ने ड्राइवर गगनप्रीत को हिरासत में लिया है। इस घटना में गगनप्रीत भी घायल हुई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन सोमवार को जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल से पुलिस ने ड्राइवर गगनप्रीत को हिरासत में ले लिया।

BMW Accident News: कैसे हुआ ये हादसा?

BMW Accident Accused Arrested
BMW Accident Accused Arrested

जिस समय धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू ने बाइक को टक्कर मारी थी, कथित तौर पर उस वक्त गगनप्रीत कार को चला रही थी। यह मामला इसलिए भी बड़ा है कि दुर्घटना में केंद्रीय वित्त विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हुई है, जबकि उनकी पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

Delhi Police Action: पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Delhi Police Action
Delhi Police Action

दिल्ली पुलिस की जांच में कार चालक गगनप्रीत को लेकर कई तरह के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को एक्सीडेंट स्पॉट से करीब 19 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि कई अस्पताल कुछ ही दूरी पर थे। रविवार शाम को नवजोत सिंह बंगला साहिब गुरुद्वारा से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई।

Police Statement: पुलिस ने दिया बड़ा बयान

पुलिस सूत्रों ने यह भी दावा किया कि नवजोत सिंह को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू चालक गगनप्रीत के किसी जानकार का था। इस कारण दिल्ली पुलिस ने गगनप्रीत के खिलाफ सबूतों को नष्ट और छुपाने की धारा एफआईआर में जोड़ी है। इस मामले में पुलिस एक चश्मदीद गुलफाम से भी पूछताछ कर सकती है।

मृतक की पत्नी ने लगाए कई आरोप

Wife Statement on BMW Accident
Wife Statement on BMW Accident

बीएमडब्ल्यू कार से धौला कुआं इलाके में जैसे ही एक्सीडेंट हुआ तो गुलफाम वहां से कार से गुजर रहा था। उसने घायलों को अपनी कार में बैठाया था, लेकिन रास्ते में कथित तौर पर कार चालक ने गुलफाम को 19 किलोमीटर दूर अस्पताल में जाने के लिए कहा था। बाद में गुलफाम ने कहा कि उसको शुरुआत में लगा था कि यह सब घायलों में है, लेकिन जब अस्पताल पहुंचे तो सारी घटना का पता चला। आरोपी महिला जानबूझकर इतनी दूर अस्पताल लेकर गई थी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस चश्मदीद गुलफाम से पूछताछ करके घटना के बारे में जानकारी लेगी।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।