लाल निशान पर खुला बाजार, IT शेयरों पर दबाव, जानें Adani- JSW समेत बड़ी कंपनियों के शेयर प्राइस

Summary :

Stock Market Today 19 Sep: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 230 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,783 और निफ्टी 57 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,366 पर था। बाजार पर दबाव आईटी शेयरों की ओर से आ रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। IT शेयरों पर दबाव निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फार्मा, निफ्टी…

Stock Market Today 19 Sep: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 230 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,783 और निफ्टी 57 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,366 पर था। बाजार पर दबाव आईटी शेयरों की ओर से आ रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

IT शेयरों पर दबाव

निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे। सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, बीईएल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। टीसीएस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एमएंडएम, इन्फोसिस, इटरनल (जोमैटो), कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स थे।

देखें बड़ी कंपनियों के शेयर प्राइस

कंपनी का नाम आज की कीमत (₹) कीमत में बदलाव (₹) बदलाव (%)
Adani Power 678.90 +47.55 +7.53%
Adani Enterprises 2,503.00 +101.00 +4.20%
Adani Ports 1,437.10 +24.30 +1.72%
JSW Energy 1,436.60 +23.80 +1.68%
Redington 309.69 +21.55 +7.48%
Redington
Redington

US Fed Rate Cut 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती और आगे और नरमी के संकेत के बाद भारतीय शेयर बाजार में बढ़त जारी रही। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन और मजबूत डॉलर सूचकांक ने बीच-बीच में मुनाफावसूली को बढ़ावा दिया, लेकिन निजी बैंकों और मिड व स्मॉल कैप में नरमी ने सकारात्मक रुझान को बनाए रखने और रुझान को फिर से हासिल करने में मदद की।”

ये भी पढ़ें- शैम्पू, जैम, मैगी, सब हुआ सस्ता; ITC से HUL तक, इन बड़ी कंपनियों ने घटाए दाम, देखें नए रेट की पूरी लिस्ट

Neha Singh