iPhone 17 Craze: ऐसी दीवानगी कहीं देखी है क्या? iPhone 17 खरीदने की होड़, Apple Store के बाहर रात 12 बजे से लगी लंबी लाइन

Summary :

iPhone 17 Craze: iPhone 17 के लॉन्च होने के बाद ही हर जगह अलग क्रेज देखने को मिला है। बता दें कि एप्पल ने अपनी नई आईफोन 17 सीरीज की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एप्पल स्टोर के बाहर देर रात से ही भारी भीड़ जुट गई। iPhone 17 खरीदने के लिए लोग रात से ही लाइन में खड़े रहे। iPhone 17 Craze: रात भर स्टोर के बाहर लगी कतार आईफोन 17 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। नई सीरीज में एप्पल ने कई…

iPhone 17 Craze: iPhone 17 के लॉन्च होने के बाद ही हर जगह अलग क्रेज देखने को मिला है। बता दें कि एप्पल ने अपनी नई आईफोन 17 सीरीज की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एप्पल स्टोर के बाहर देर रात से ही भारी भीड़ जुट गई। iPhone 17 खरीदने के लिए लोग रात से ही लाइन में खड़े रहे।

iPhone 17 Craze: रात भर स्टोर के बाहर लगी कतार

iPhone 17 Craze
iPhone 17 Craze

आईफोन 17 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। नई सीरीज में एप्पल ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें बेहतर कैमरा, नया डिजाइन, ज्यादा स्टोरेज और पहली बार नॉन-प्रो मॉडल में भी 120 HZ सपोर्ट डिस्प्ले शामिल की है। इस फोन का क्रेज लोगों के बीच कुछ ऐसा है कि इसे पाने के लिए लोग रात भर स्टोर के बाहर खड़े रहने के लिए तैयार दिखे।

Crowd at BKC Apple Store: सैकड़ों लोग कतार में खड़े

Crowd at Saket Apple Store
Crowd at Saket Apple Store

मुंबई के बीकेसी स्टोर के बाहर सुबह 6 बजे तक सैकड़ों लोग कतार में खड़े थे। लाइन में लगने के साथ ही कुछ अपने साथ पानी और खाने का सामान भी लेकर आए थे। वहीं कई युवा ग्राहक सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुभव साझा करते दिखे। Orange Colour में आईफोन लेने के लिए उत्साहित दिखे, कोई प्रो मैक्स वेरिएंट का इंतजार कर रहे है।

Crowd at Saket Apple Store: सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में भीड़

iPhone 17 Craze
iPhone 17 Craze

आईफोन अब सिर्फ एक टेक्नोलॉजी डिवाइस नहीं रह गया है, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल और ब्रांड कनेक्शन बन चुका है। बता दें कि नई दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में Apple Store के बाहर भी ऐसी ही भीड़ देखी गई, जहाँ नए आईफोन मॉडल खरीदने के लिए रात भर इंतज़ार करते रहे। एप्पल स्टोर के बाहर गेट खुलने का इंतज़ार करते देखे गए जिससे सबसे पहले आईफोन सीरीज़ खरीदने वालों में शामिल हो सकें।

ALSO READ: Amazon vs Flipkart Sale: इन प्रोडक्टस पर मिल रही शानदार छूट, जानें कौन सा प्लेटफॉर्म दे रहा सबसे सस्ता सामान?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।