Bigg Boss 19: शो के लिए Amaal Mallik ने छोड़ी ये तीन फिल्में, क्या अब एक बार फिर होगी BB हाउस में Wildcard की Entry

Summary :

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो अपने नए-नए टास्क, ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स की नोकझोंक की वजह से हर रोज़ नए ड्रामे देखने को मिलते है। दर्शक भी इस शो के हर एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। बता दें, पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल घर में कदम रखा था। उनकी एंट्री से घर के माहौल में काफी हलचल देखने को मिली। लेकिन अब शो में दूसरे…

amaal mallik

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो अपने नए-नए टास्क, ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स की नोकझोंक की वजह से हर रोज़ नए ड्रामे देखने को मिलते है। दर्शक भी इस शो के हर एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। बता दें, पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल घर में कदम रखा था।

उनकी एंट्री से घर के माहौल में काफी हलचल देखने को मिली। लेकिन अब शो में दूसरे वाइल्ड कार्ड की चर्चा जोरों पर है। फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिरकार यह नया वाइल्ड कार्ड कौन होगा और क्या वह घर में नई चालें चलकर गेम को और दिलचस्प बना पाएगा?

Bigg Boss 19 में होगी वाइल्ड कार्ड की एंट्री

‘बिग बॉस’ से जुड़े अपडेट्स देने वाला पॉपुलर एक्स पेज BBTak ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके हलचल और बढ़ा दी है। इस पोस्ट में बताया गया है कि ‘बिग बॉस 19’ में जल्द ही एक महिला की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। हालांकि वो कंटेस्टेंट कौन होगा इसको लेकर कोई भी नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर इस खबर के बाद फैंस तरह-तरह के अनुमान लगाने में जुट गए हैं। कई लोग पुराने कंटेस्टेंट्स या पॉपुलर सेलेब्रिटीज़ का नाम ले रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि शो में एक बिल्कुल नया चेहरा आ सकता है। अब सभी की निगाहें वीकेंड के एपिसोड पर टिकी हैं, जब सलमान खान या शो की टीम इस सस्पेंस से पर्दा उठाती है।

bigg boss 19

अमाल मलिक का सेक्रिफाइज

इसी बीच, BBTak ने अपने पेज पर एक और दिलचस्प अपडेट शेयर किया है। इस पोस्ट के मुताबिक म्यूज़िक कंपोज़र और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने तान्या मित्तल के साथ बातचीत में बताया कि बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने बड़े-बड़े सेक्रिफाइज किए हैं। अमाल ने कहा कि उन्होंने इस शो में आने के लिए तीन फिल्में और 25 लाइव शो छोड़ दिए। उनके मुताबिक, यह उनके करियर का सबसे बड़ा रिस्क था, लेकिन वे इसे उठाने के लिए तैयार थे। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनके पेरेंट्स को यह बात पता चली तो वे चौंक गए और उनसे सवाल किया कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया।

अब आगे क्या होगा

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19)  में आने वाला यह नया वाइल्ड कार्ड कौन होगा। क्या यह कोई बड़ा चेहरा होगा जो घर के इक्वेशन को बदल देगा या फिर कोई ऐसा खिलाड़ी जो मौजूदा कंटेस्टेंट्स के गेम को हिला देगा? फिलहाल शो की टीम ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन जैसे-जैसे वीकेंड करीब आ रहा है, दर्शकों का एक्ससाइटमेंट बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Movie Review: हंसी, कोर्टरूम ड्रामा और इंसाफ का जबरदस्त तड़का, Akshay-Arshad की जोड़ी ने मचाया धमाल

Yashika Jandwani